Sunday, 13 May 2018

Cash is a Confidence in a common man's pocket

भारत देश एक प्रगतिशील देश है और इसका नागरिक ही इसकी प्रगतिशीलता का प्रतीक हैं।यह वह नागरिक है जो अपने खून पसीने की कमाई  लघु उद्योग,बड़े उद्योग , कृषि , मजदूरी या नौकरी करके करता है ओर भारत देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान अपना टैक्स देकर करता है।
परन्तु मेरा विषय भारत देश की प्रगति में उठाया गया एक कदम है जो कि आज की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।ये है भारत देश को cashless  करने का अतःदेश की अर्थव्यवस्था के विकास की ओर  उठाया गया एक कदम जो कि मेरे विचार में सही भी है और गलत भी।जंहा तक शहरी आबादी के क्षेत्र का सवाल है यह बहुत ही सराहनीय कदम है परंतु यही अगर ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाए तो बहुत सही निर्णय नहीं है।
Use of ATM machine and Swipe Machine is good in urban area but what about there ,where the people of rural area is having a low literacy ration.people living under basic needs.
Digitalisation एक अच्छा निर्णय है परंतु digitalisation  हमारे भोले भाले ग्रामीण लोगों को ठगने का एक नया उदाहरण भी दे चुका है जोकि है ciber crime जिसे हम शहरी लोग तो समझ पाते है  परन्तु एटीएम बदलने या निरस्त करने के नाम पर ठगा जा रहा है।उनके कजून पसीने की कमाई की कुछ आपराधिक लोगों द्वारा चाट लिया जाता है और जिस पर हमारे digital systems का भी कोई अंकुश नहीं है।ना ही इन अपराधियों को पकड़ने में कोई खास सफलता हमारी पुलिस को मिली है।
बस हम जागरूकता ही फैलाते है ओर कहते है कि अपनी निजी जानकारी किसी को न दे।जागरूकता होना या देना सही है।एक नागरिक को जागरूक होना भी चाहिए ।परन्तु बड़ी बड़ी कंपनियां किस प्रकार से हमारे निजी मोबाइल नंबर को पाती है।जिसका उपयोग वो विभिन कम्पनियो को अपने product का विज्ञापन करने को देती है।क्या इस पर अंकुश नही होना चाहिए।किस तरह आपराधिक लोग अपना काम सफाई से करते है कि हम यह तक नही जान पाते कि ये कंहा से ओर किसने कॉल की है।और ये जो भी मोबाइल नंबर use करते है ये किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर होता है।ऐसा कैसे हो जाता है कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर कोई और व्यक्ति सिम कार्ड ले ले।क्या यह सोचने का विषय नहीं है?
हो सकता है मेरे विचार आपको सहमत न कर सके परन्तु जिस Digital cashless economy  की हम बात करते है या हम कदम उठा चुके है उस कदम में भारत के हर एक नागरिक की निजी जानकारी के दुरुपयोग एवं उसकी गाढ़ी कमाई की सुरक्षा भी एक कदम होना चाहिए ओर यह एक कारगर कदम होना चाहिए।
आम आदमी मेहनत मजदूरी कर के अपना गुजारा करता है जंहा इसे अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कदम कदम पर रुपया की जरूरत होती है।
घर से निकलते ही हमे रुपये के उपयोग को समझना होगा कि यदि एक आम नागरिक अपने घर से किसी दूसरे शहर में जा रहा है तो उसकी पहली जरूरत एक रिक्शा होगी जो digital नहीं उसे रोकड़(cash)चाहिए क्योंकि सभी शहर दिल्ली या मुम्बई जैसे नहीं। है कि हम paytm या अन्य किसी साधन की बात कर सके।फिर एक बस का सफर में भी उसे रोकड़ देना होगा।बस भी digital नहीं है।अगर आप बात करेंगे online ticket booking की तो यह कतई जायज नही।होगा क्योंकि भारत मे सभी नागरिक अभी उतना स्मार्टफोन या internet का उपयोग नहीं कर पाते है। इसी तरह छोटी छोटी जरूरत के लिए cash का होना अत्यावश्यक है।आजकल भारत cashless से ज्यादा less cash की ओर जा रहा है जंहा ATM में भी cash की कमी दिखती है।
आप स्वयं ही विचार करें कि आज के क्या हालात है और हम क्या चाहते है।

धन्यवाद भारत